Saturday, August 10, 2013

Bachpan Ki Yaaden

बचपन की यादें 
 
कैसा सूनापन था उस दिन 
घर के हर इक कोने में, 
नानी तू जिस दिन थी लेटी 
पतले एक बिछौने में. 
फूलों सा नाज़ुक दिल मेरा  
सबसे पूछा करता था, 
कहाँ गया, मेरा वो साथी 
जो, सुख से झोली भरता था? 
कैसे तू अपने हाथों से 
हर पल मुझे खिलाती थी, 
माथे की सलवटों में तेरी 
बिंदिया तक मुस्काती थी. 
तू प्यार से मिलती, गले लगाती 
जाने क्यूँ रोया करती थी? 
तेरे गालों के गड्ढों से मैं 
लिपट के सोया करती थी. 
पर मन मेरा था, अनजाना सा 
कुछ भी नहीं समझता था, 
तुझसे जुदा होने का तब 
मतलब तक नहीं अखरता था. 
अब आँगन की मिट्टी खोदूं 
तेरी रूहें तकती हूँ, 
संग तेरे जो चली गईं 
खुशियाँ तलाश वो करती हूँ. 
आँसू बनकर गिरती यादें 
बस इक पल को तू दिख जाए. 
पर दुनिया कहती है, मुझसे ये 
जो चला गया, फिर ना आए ! 
 प्रीति 'अज्ञात' :( 

Tuesday, August 6, 2013

Teri Dosti...

तेरी दोस्ती 
 
मित्रता दिवस पर याद आया वो तेरा 
साथ में बेमतलब का खिलखिलाना 
कभी रूठना, मेरी नादानियों पर 
और फिर गुस्साते हुए मुझको मनाना. 
अपनी ग़लती पर मुँह झुका के 
शुद्ध बेशर्मी से हंस देना तेरा 
फिर अपनी चिल्लाहट से, कुचल देना 
वो समझाईश का हर इक शब्द मेरा. 
वो घंटों बैठे रहना, बस यूँ ही 
कुछ भी ना हो कहने को, जब पास  
सिर्फ़ इशारों में ही समझ लेना 
एक-दूसरे का हर अनबोला एहसास. 
जो सॉरी बोलूं, तो भारी आवाज़ से 
झूठी नाराज़गी का दर्शाना 
और थॅंक्स सुनते ही, बारिश सा 
मुझ पर बेतहाशा बरस जाना. 
सुनना, बड़े ही स्नेह से 
मेरी हर उल्टी-सीधी परेशानी 
कभी दिखाई, मेरी फ़िज़ूल के क़िस्सों पे 
तुमने अपनी हैरानी. 
झलकती है, हर पल फ़िक्र मेरी 
तेरी शांत, सुरीली बातों में 
बस गई हूँ, मैं भी बिन पूछे 
तेरी इन प्यारी आँखों में. 
पर ना सोचना कभी भी, कि 
ये रिश्ता, मजबूरी है 
जीने के लिए, ए- दोस्त 
तेरी दोस्ती बेहद ज़रूरी है. 
 
प्रीति 'अज्ञात' 
 

 

गर जानना चाहो, उसको तो...!

गर जानना चाहो, उसको तो...!

वह नितांत अकेला है घुट रहा है, अंतर्मन में पर भयभीत हैं, सब उसके बाह्य स्वरूप से. आहत कर देती है, सबको उसके आवाज़ की तल्खी विचारों में छलकती कड़वाहट उसका व्यथित, क्षुब्ध, आक्रोशित रूप. उस तक पहुँचकर भी, कोई ना जान पाया, उसके हृदय को हीन, कुंठित, अवसाद से घिरा कह सभी ने अस्वीकार किया उसको दर्शित होता है सबको उसका सिर्फ़ प्रसुप्त ज्वालामुखी सा, प्रचंड रूप, जिसने हमेशा तबाह किया है अपने गुस्से के लावे से अपने ही आसपास की धरा को और खुद कायांतरित हो गया, एक कठोर, अडिग, अटल चट्टान में. क्यूँ ना बने वो ऐसा तुम क्या जानो, झेला उसने जीवन कैसा जूझता है, खुद से ही हर क्षण लड़ता है, अपने इस विचलित मन से किया हर कर्तव्य का पालन थकेहारे अपने इस तन से. बहा करता है, उसमें भी

प्रेम का अथाह समुंदर जो हो सके, तो झाँक लो उसके कोमल मन के अंदर. जो जानना चाहते हो, उसको तो बन जाओ, समर्पण का भाव लिए बस उसकी सलिला पा सकोगे उसको तभी जब जान लोगे, पूरी तरह उसके भीतर का मर्म ! प्रीति 'अज्ञात'